हरिद्वार।पहल सिंह राणा / ममता शर्मा संवाददाता देवभूमि एमेच्योर बॉक्सिंग एसोसिएशन द्वारा आगामी जयप्रकाश नारायण ट्रॉफी-2026 Telangana (सीनियर मेन्स) आईएबीएफ द्वारा आयोजित के लिए उत्तराखंड टीम के चयन हेतु बॉक्सिंग ट्रायल का आयोजन किया जा रहा है। एसोसिएशन के सचिव अनुज कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि चयन ट्रायल 30 सितंबर 2026 को आनंद स्वरूप आर्य सरस्वती विद्या मंदिर रुड़की ( गेट नो 1 )में आयोजित किया जाएगा। ट्रायल के लिए खिलाड़ियों की रिपोर्टिंग सुबह 10 बजे रहेगी।
उन्होंने बताया कि ट्रायल में चयनित खिलाड़ी जयप्रकाश नारायण ट्रॉफी-2026 में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को प्रोत्साहन राशि भी प्रदान की जाएगी। चयनित खिलाड़ियों को आगे तुर्की में IBA द्वारा आयोजित होने वाले प्रेसिडेंट कप के लिए चयन प्रक्रिया में अवसर मिलेगा।
एसोसिएशन के अध्यक्ष देवेंद्र टिकोला ने बताया कि राष्ट्रीय स्तर पर उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करने वाली टीम के खिलाड़ियों के आवश्यक यात्रा एवं प्रतियोगिता संबंधी खर्च का वहन एसोसिएशन द्वारा किया जाएगा, ताकि प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को आर्थिक कारणों से किसी प्रकार की परेशानी न हो।
एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष विशाल तोमर ने जानकारी देते हुए बताया कि 25 नवंबर से 5 दिसंबर 2026 तक आयोजित होने वाले IBA प्रेसिडेंट कप में कुल 30 लाख अमेरिकी डॉलर की पुरस्कार राशि रखे जाने की जानकारी है।
उन्होंने कहा कि इस चयन प्रक्रिया का उद्देश्य उत्तराखंड की प्रतिभाशाली बॉक्सिंग प्रतिभाओं को बेहतर मंच प्रदान करना और उन्हें राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध कराना है।
इस अवसर पर एसोसिएशन की संयुक्त सचिव मृणालिका अत्री भी उपस्थित रहीं।
