खानपुर l आफताब खान पूर्व मुख्यमंत्री एवं हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत द्वारा सी एस आर मद से नेशनल कन्या इंटर कॉलेज खानपुर में स्थापित ओपन जिम सेंटर तथा कंप्यूटर लैब का पूर्व राज्य मंत्री ठाकुर संजय सिंह ने बुधवार को उद्घाटन किया l
उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभाग करने के लिए विद्यालय की चयनित कबड्डी टीम की बालिकाओं को प्रशस्ति पत्र व पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया l

मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्र के गण मान्य व्यक्तियों, शिक्षकों एवं स्कूली बालिकाओं को संबोधित करते हुए पूर्व राज्य मंत्री ने कहा कि उनके द्वारा प्रस्ताव रखने पर सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने गेल इंडिया से ओपन जिम सेंटर तथा ओ एन जी सी से कंप्यूटर लैब की स्थापना नेशनल कन्या इंटर कॉलेज खानपुर में कराकर बड़ी सौगात दी है l उन्होंने कहा कि विकसित भारत का सपना पूर्ण करने में यह मील का पत्थर साबित होगी l पूर्व राज्य मंत्री ने कहा कि जिम सेंटर के माध्यम से बालिकाओं को स्वस्थ रहने तथा कंप्यूटर लैब के माध्यम से आधुनिक तकनीक सीखने में सहायता मिलेगी l उन्होंने कॉलेज की 6 बालिकाओं का नेशनल कबड्डी टीम में चयन होने पर हर्ष व्यक्त किया तथा विजेता बालिकाओं आयुषी, महिमा रावत, गरिमा रावत, समीक्षा,अक्षिता, अंजलि को प्रशस्ति पत्र व पुरस्कार राशि देकर प्रोत्साहित किया l उन्होंने कहा कि इस विद्यालय में सामुदायिक भवन की आवश्यकता को पूर्ण कराने के लिए भी जी जान से प्रयास किए जाएंगे l

विद्यालय के संस्थापक प्रबंधक डॉक्टर घनश्याम गुप्ता एवं प्रधानाचार्य बलराम गुप्ता ने क्षेत्र के सम्मानित व्यक्तियों के साथ मिलकर पूर्व राज्य मंत्री का जोरदार स्वागत किया l इससे पूर्व एनसीसी कैडेट्स द्वारा उन्हें गार्ड ऑफ़ ऑनर देकर एवं एन सी सी बैंड द्वारा भव्य स्वागत किया गया l प्रबंधक डॉ घनश्याम गुप्ता ने कहा कि पूर्व राज्य मंत्री द्वारा पूर्व में बालिकाओं के लिए 100 जोड़े बैंच डैस्क ,35 ट्यूबलाइट भी विद्यालय को दी गई जिसके लिए विद्यालय सदैव उनका आभारी रहेगा l इतना ही नहीं 20 लाख रुपए मूल्य की सर्वाइकल कैंसर से बचने के लिए 500 बालिकाओं को वैक्सीन लगाई गई जो खादर क्षेत्र के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है l समय-समय पर विद्यालय की मेधावी बालिकाओं का सम्मान कर उनका हौसला अफजाई ठाकुर संजय सिंह द्वारा पहले से ही की जाती रही है l इससे बालिकाओं में आगे बढ़ने की क्षमता विकसित हुई है तथा उनके मनोबल में वृद्धि हुई है l

एन सी सी ऑफिसर डॉक्टर पारस चौधरी द्वारा उद्घाटन समारोह का सफलता पूर्वक संचालन किया गया तथा विद्यालय की बालिकाओं द्वारा पुष्प वर्षा कर अतिथियों का सम्मान किया गया l
कार्यक्रम में बी एस एन एल केंद्रीय समिति के सदस्य ठाकुर चंदन सिंह, प्राथमिक शिक्षक संघ के पूर्व ब्लाक अध्यक्ष अशोक पवार , विजेता बालिकाओं के कोच ऋषिपाल सिंह बालियान, प्रधान मदन शास्त्री, डॉक्टर पीतम सिंह, रामगोपाल चेयरमैन, मदन सिंह अवाना, प्रधान रणवीर सिंह प्रहलादपुर, चौधरी करम सिंह, प्रधान यशवीर सिंह भारूवाला ने भी विचार व्यक्त किये l

इस अवसर पर अनुज पवार, नारायण सिंह, प्रधान नरेश कुमार ,दिनेश, अमित अवाना, प्रमोद अवाना, बृजमोहन, श्रीकांत, अमित कुमार, सोनू चौधरी, मोहित कुमार, मनोज परमार, मुकेश पांडे, प्रदीप कुमार, अनिल राय, राजकुमार, बबलू सैनी, योगेंद्र पवार, नरेश कुमार, दिलावर सिंह, नेत्रपाल आदि
मुख्य रूप से उपस्थित रहे l

