👉🏿 सभी घायलों का प्राइवेट हॉस्पिटल में चल रहा है उपचार
लक्सर-रिपोर्ट राजेश गुप्ता रुड़की मार्ग पर थिथौला गांव। के निकट
रविवार देर शाम कार और ई-रिक्शा की आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई, हादसे में ई-रिक्शा सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।
थिथोला गांव के पास हुई इस दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को ग्रामीणों की मदद से क्षतिग्रस्त ई-रिक्शा से निकाल कर उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। हादसे के बाद कार चालक वाहन को घटनास्थल पर ही छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, ई-रिक्शा में सवार सभी लोग किसी शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे, मृतकों में ढंडेरा के मिलापनगर निवासी अरशद (30) और दिलशाद (32) तथा दिलशाद का 5 वर्ष का पुत्र शामिल है।पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। तथा हादसे में घायल छह लोगों का अस्पताल में उपचार चल रहा है।प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, ई-रिक्शा में बच्चों सहित 9 व्यक्ति सवार थे,दोनों वाहन आमने-सामने से आ रहे थे। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ई-रिक्शा में सवार लोग बुरी तरह घायल हो कर सड़क पर तड़फते हुए मिले। हादसे के बाद मार्ग पर कुछ समय तक दोनों और का यातायात प्रभावित रहा। पुलिस ने मौके से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात सुचारु कराया। पुलिस का कहना है कि हादसे के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है। साथ ही फरार कार चालक की तलाश की जा रही है।
