लक्सर-रिपोर्ट-राजेश गुप्ता तहसील क्षेत्र अंतर्गत गांव खेड़ी कला में मगरमच्छ मिलने की सूचना से ग्राम वासियों में मचा हड़कंप,सूचना पर पहुंचें वन विभाग कर्मचारियों ने घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद किसान की बैठक से मगरमच्छ का कुशलतापूर्वक रेस्क्यू किया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार लक्सर वन विभाग को गांव खेड़ी कला में एक किसान रणवीर पुत्र रतिराम की बैठक के अंदर एक विशाल मगरमच्छ मिलने की सूचना प्राप्त हुई, सूचना मिलते ही वन आरक्षी सुमित कुमार सैनी तथा आरक्षी गुरजंट सिंह व भोपाल सिंह मौके पर पहुंचे और बैठक से घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद लगभग 10 फुट लंबे मगरमच्छ का कुशलतापूर्वक रेस्क्यू कर उसे सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया गया। विशाल मगरमच्छ को पकड़े जाने के बाद ही ग्राम वासियों ने राहत की सांस ली। वन विभाग अधिकारी द्वारा नागरिकों को बताया गया कि किसी भी खेत में तालाब में या किसी सुनसान जगह पर जंगली जानवर (सांप अजगर अथवा मगरमच्छ आदि) दिखाई देते हैं तो उनके साथ छेड़छाड़ मत करें तथा तुरंत वन विभाग को सूचना दें।

