लक्सर- रिपोर्ट- राजेश गुप्ता रविदास धाम के लिए ब्राह्मण वाला गांव के किसान शेर सिंह ने बड़ी पहल की है किसान शेर सिंह ने अपनी करीब 3 करोड रुपए कीमत की जमीन रविदास धाम के लिए दान कर दी है। उनकी इस पहल को सामाजिक सद्भाव और भाईचारे की मिसाल के तौर पर देखा जा रहा है। रविदास धाम के निर्माण को लेकर पहले कुछ लोगों की ओर से विरोध भी सामने आया था। यह धाम गांव राजपुर में बनाने का निर्णय सर्व समाज की सहमति से लिया गया था, समाज के कुछ लोगों द्वारा इस पर विवाद खड़ा कर दिया। ऐसे में समाज के ही बुजुर्ग किसान शेर सिंह ने आगे आकर रविदास धाम बनाने के लिए अपनी तीन बीघा जमीन जिसकी अनुमानित कीमत 3 करोड़ है दान करने का निर्णय लिया और खानपुर विधायक उमेश कुमार को मौके पर बुलाकर जमीन का निरीक्षण भी करवाया गया है। शेर सिंह ने कहा कि मैं अपनी स्वेच्छा से यह भूमि दान कर रहा हूं। यह जमीन मेरे खुद के नाम है मेरे परिवार का इसमें कोई विरोध नहीं है। मैं अपने समाज के लोगों से कहना चाहता हूं कि विधायक द्वारा रविदास धाम का निर्माण हम सभी समाज के लिए किया जा रहा है इसमें किसी को आपत्ति नहीं होनी चाहिए आज से पूर्व 20-25 साल तक क्षेत्र में और भी विधायक रहे किसी ने भी हमारे समाज के लिए नहीं सोचा यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है कि हमें क्षेत्र में एक ऐसा विधायक मिला है जो हमारे समाज के लिए आगे आया है और रविदास धाम के निर्माण की पहल की है। हमारा समाज आगामी 2027 के चुनाव में भी उमेश कुमार के साथ है और रहेगा और क्षेत्र से विजेई बनाने में अपना तन मन धन अर्पित कर देगा।

