लक्सर। आफताब खान, वरिष्ठ विशेष संवाददाता।
लक्सर नगर स्थित चंदन पैलेस में कल से जादूगर सम्राट के शो का जादुई शो शुरू होने जा रहा है। कार्यक्रम को लेकर आयोजकों की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शो में जादूगर सम्राट का शो द्वारा विभिन्न प्रकार के जादुई करतब और हैरतअंगेज प्रस्तुतियां पेश की जाएंगी। कार्यक्रम संयोजक नदीम अहमद ने बताया कि कल उद्घाटन के अवसर पर
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उत्तराखंड के राज्य मंत्री ओम प्रकाश जमदग्नि एवं वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता मोहित कौशिक मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम के संयोजक नदीम अहमद ने बताया कि इस बार जादू शो में दर्शकों के मनोरंजन के लिए कई नए और आकर्षक जादुई करतब प्रस्तुत किए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि जादू एक कला है, जिसके माध्यम से दर्शकों का मनोरंजन करने के साथ-साथ उनमें कौतूहल और उत्सुकता पैदा होती है। जादूगर सम्राट का शो की प्रस्तुतियों में विभिन्न प्रकार के जादुई प्रयोग देखने को मिलेंगे। आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से कार्यक्रम में पहुंचकर जादुई शो का आनंद लेने की अपील की है।
