👉🏿शिनाख्त नहीं होने पर शव मोर्चरी(रुड़की) भेजा,
रिपोर्ट-राजेश गुप्ता
लक्सर-सहारनपुर- मुरादाबाद रेलवे लाइन पर डोसनी स्टेशन के निकट रेलवे लाइन पर एक अज्ञात महिला का शव मिलने से मचा हड़कंप।
कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डोसनी रेलवे स्टेशन के स्टेशन मास्टर रंजय कुमार ने फोन के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि डोसनी-लक्सर के मध्य खम्बा न० 1500V 420/6 डाउन लाईन के बीच एक अज्ञात महिला का शव क्षत-विक्षत स्थिति में पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही उप निरीक्षक शहजाद अली मय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और ओवर ब्रिज के पास (डोसनी पुराने रेलवे फाटक) ट्रैक पर एक अज्ञात महिला का क्षत-विक्षत शव पड़ा हुआ है जिसकी संभवत किसी ट्रेन से कटकर मृत्यु हो गयी है।मृतक महिला का गोरा रंग,उम्र लगभग 30-35 वर्ष होगी,जिसके शरीर पर पर्पल कलर का सूट,ब्राउन कलर का स्वेटर,और बैंगनी कलर की सलवार,गले में सफेद धातु का लॉकेट तथा ताबीज,दाहिने हाथ में पीली धातु का कड़ा है। जिसकी दाहिनी टांग,पेट, बाया हाथ,बाये साईड का सिर पूरी तरह क्षतिग्रस्त है,संभावना है की रात्रि में किसी गाड़ी से घटना घटित हुई। पुलिस द्वारा उक्त महिला की शिनाख्त के लिए आस-पास काफी प्रयास किये गये लेकिन महिला की शिनाख्त नही हो सकी,पुलिस ने शव को पंचनामा भर मौर्चरी (रुड़की) भिजवा दिया गया है,शव की शिनाख्त के प्रयास जारी है।