लक्सर- राजेश गुप्ता वरिष्ठ संवाददाता पतंजलि के निकट गांव रानी माजरा में रवि कुमार कश्यप की हुई हत्या, गांव में शोक की लहर,परिजनों का रो रो कर बुरा हाल। मृतक के माता-पिता ने अपने बेटे की हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए शासन प्रशासन से लगाई न्याय की गुहार। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। इस घटना को लेकर कश्यप समाज में भारी दोष व्याप्त है। सामाजिक न्याय पार्टी (जनादेश) के प्रदेश अध्यक्ष पुनीत कश्यप भी अपनी टीम के साथ पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। पुनीत कश्यप ने मृतक रवि कश्यप के परिजनों को संतावना देते हुए हर संभव न्याय दिलाने के लिए अपना और अपनी पार्टी का पूरा सहयोग देने का भरोसा दिया। पुनीत कश्यप ने शासन-प्रशासन और हरिद्वार पुलिस से मामले में शीघ्र कार्रवाई करते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि पीड़ित परिवार को जल्द न्याय नहीं मिला तो हरिद्वार में उनकी पार्टी द्वारा बड़ा आंदोलन किया जाएगा। फिलहाल मामले में पुलिस की जांच और आधिकारिक पक्ष सामने आना महत्वपूर्ण है।
