नवरात्रों में मां दुर्गा की असीम कृपा से हुआ प्रतिष्ठान का मुहूर्त, क्षेत्रवासियों में खुशी
लक्सर। आफताब खान, वरिष्ठ विशेष संवाददाता।
लक्सर में हरिद्वार रोड स्थित गुप्ता जी स्वीट्स एंड नमकीन का शुभारंभ किया गया। नवरात्रों के पावन अवसर पर मां दुर्गा की असीम कृपा से प्रतिष्ठान का मुहूर्त संपन्न हुआ। इस अवसर पर प्रतिष्ठान के स्वामी अश्वनी गुप्ता एवं अमित गुप्ता ने बताया कि गुप्ता जी मिष्ठान भंडार पर ग्राहकों को शुद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण मिठाइयां उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि गुप्ता चाट भंडार एवं गुप्ता मिष्ठान भंडार के माध्यम से ग्राहकों को पहले से ही स्वादिष्ट खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है। अब गुप्ता जी स्वीट्स एंड नमकीन के माध्यम से मिठाइयों एवं नमकीन की विभिन्न किस्में भी उपलब्ध कराने की योजना है, ताकि क्षेत्र के लोगों को एक ही स्थान पर बेहतर स्वाद और गुणवत्ता मिल सके।
अश्वनी गुप्ता एवं अमित गुप्ता ने कहा कि प्रतिष्ठान का उद्देश्य ग्राहकों का विश्वास बनाए रखना और उन्हें अच्छी गुणवत्ता वाले उत्पाद उपलब्ध कराना है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से प्रतिष्ठान पर पहुंचकर अपनी सेवाओं का लाभ उठाने की अपील की।
नवरात्रों के शुभ अवसर पर प्रतिष्ठान का मुहूर्त होने से संचालकों ने मां दुर्गा से कारोबार की उन्नति और सभी के सुख-समृद्धि की कामना की।

