लक्सर के विकास, स्थानीय समस्याओं और जनहित के मुद्दों पर हुआ विस्तृत विचार-विमर्श
लक्सर। आफताब खान, वरिष्ठ विशेष संवाददाता। राज्य मंत्री ओमप्रकाश जमदग्नि ने प्रेस क्लब लक्सर (रजि.) के कार्यालय पहुंचकर पत्रकारों से मुलाकात की। इस दौरान लक्सर क्षेत्र के विकास, स्थानीय समस्याओं, बुनियादी सुविधाओं के विस्तार और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।
मुलाकात के दौरान प्रेस क्लब के पदाधिकारियों एवं पत्रकारों ने लक्सर क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए विकास कार्यों में तेजी लाने और लंबित समस्याओं का समाधान कराने की आवश्यकता पर जोर दिया। पत्रकारों ने कहा कि क्षेत्र के विकास और आमजन की समस्याओं को संबंधित अधिकारियों एवं जिम्मेदार जनप्रतिनिधियों तक पहुंचाने में

पत्रकारिता और आपसी संवाद की महत्वपूर्ण भूमिका है।
राज्य मंत्री ओमप्रकाश जमदग्नि ने पत्रकारों के साथ संवाद करते हुए क्षेत्रीय विकास से जुड़े मुद्दों पर अपने विचार साझा किए। इस मुलाकात को लक्सर के विकास और जनसमस्याओं पर सकारात्मक संवाद की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा जा रहा है।
इस अवसर पर प्रेस क्लब लक्सर (रजि.) के अध्यक्ष इतेश धीमान, महामंत्री राजेश गुप्ता, सचिव कृष्णकांत पुरोहित, उपाध्यक्ष जानेआलम एवं इस्लाम प्रधान, कोषाध्यक्ष अमन चौधरी, संगठन मंत्री जोनी चौधरी, सहसचिव नाथी राम, शौकीन सिद्दीकी, कमल सहित क्लब के वरिष्ठ सदस्य मौजूद रहे।
प्रेस क्लब के पदाधिकारियों ने राज्य मंत्री का स्वागत किया और क्षेत्र के विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर सकारात्मक चर्चा की। पत्रकारों ने उम्मीद जताई कि जनहित से जुड़े मुद्दों पर इस प्रकार का संवाद आगे भी जारी रहेगा, जिससे लक्सर क्षेत्र की समस्याओं के समाधान और विकास कार्यों को गति देने में मदद मिलेगी।
