सर्वजन समता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय मेहरा ने आशु कश्यप को सौंपी हरिद्वार जिले की जिम्मेदारी
लक्सर। आफताब खान, वरिष्ठ विशेष संवाददाता।
सर्वजन समता पार्टी ने संगठन को मजबूत करने की दिशा में कदम उठाते हुए आशु कश्यप को हरिद्वार जिले का प्रभारी नियुक्त किया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय मेहरा ने आशु कश्यप को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपते हुए उम्मीद जताई कि वह महिलाओं के अधिकारों की आवाज बुलंद करने के साथ-साथ कश्यप समाज को एकजुट कर एक मंच पर लाने का काम करेंगी।
हरिद्वार जिला प्रभारी नियुक्त होने पर आशु कश्यप ने खुशी जाहिर करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय मेहरा का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा, “मुझे गर्व है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय मेहरा जी ने मुझ पर विश्वास जताते हुए हरिद्वार जिले की जिम्मेदारी सौंपी है। मैं इस जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाऊंगी।”
आशु कश्यप ने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य सर्व समाज को साथ लेकर चलना और समाज के हर वर्ग की समस्याओं को उठाना है। वह महिलाओं के अधिकारों, सम्मान और सामाजिक भागीदारी के लिए आवाज उठाने के साथ-साथ कश्यप समाज को एकजुट करने का प्रयास करेंगी।
उन्होंने कहा कि समाज में एकता और भाईचारा कायम करना बेहद जरूरी है। सभी वर्गों को साथ लेकर चलने से ही सामाजिक समरसता को मजबूत किया जा सकता है। उनका प्रयास रहेगा कि पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाया जाए तथा जरूरतमंदों और वंचित वर्गों की आवाज को उचित मंच मिले।
आशु कश्यप की नियुक्ति के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों को उम्मीद है कि हरिद्वार जिले में संगठन को मजबूती मिलेगी और सामाजिक मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जाएगा।
