कुछ तस्वीरें सिर्फ तस्वीरें नहीं, एक पूरी कहानी होती हैं…✍️
लक्सरआफताब खानवरिष्ठ विशेष संवाददाता यह तस्वीर साल 2021 की है, जब प्रेस क्लब लकसर-रजि की नींव रखी जा रही थी। उस दौर में लक्सर के कुछ साथियों ने पत्रकारिता के हित, एकता और संगठन को मजबूत करने के संकल्प के साथ इस सफर की शुरुआत की थी।
तस्वीर में अमन चौधरी, बृजमोहन शर्मा, कृष्णकांत पुरोहित आफताब खान, इतेश धीमान, (वर्तमान अध्यक्ष ) दिलशाद अली, फरमान खान , और समीर चौधरी मौजूद है।
उस समय प्रेस क्लब लकसर का कैम्प कार्यालय हरे कृष्ण मंदिर हुआ करता था। संसाधन सीमित थे, लेकिन साथियों का उत्साह, आपसी सहयोग और कुछ बेहतर करने का जज्बा मजबूत था। वर्तमान में पीछे मुड़कर देखते हैं तो एहसास होता है कि छोटे से प्रयास से शुरू हुआ यह सफर धीरे-धीरे एक मजबूत संगठन के रूप में आगे बढ़ा।
वक्त बदला, जगह बदली, जिम्मेदारियां बढ़ीं… लेकिन उन शुरुआती दिनों की यादें आज भी उतनी ही खास हैं। ❤️
