लक्सर-राजेश गुप्ता ब्यूरो चीफ बरसात के मौसम के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में खेत खलियानों में चारों ओर बरसाती पानी भर जाने के कारण सांप, मगरमच्छ और अजगर मिलने की वन विभाग को लगातार सूचनाएं प्राप्त हो रही है। इसी के चलते गांव भुरनी खतिरपुर से वन विभाग कर्मियों द्वारा देर रात्रि एक विशाल मगरमच्छ का सफल रेस्क्यू किया गया, मगरमच्छ को पड़कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार वन विभाग क्षेत्र अधिकारी लक्सर महेंद्र गिरी को सूचना मिली कि क्षेत्र के गांव भूरनी खतिरपुर में एक ग्रामीण के घर के अंदर एक विशाल मगरमच्छ देखा गया है। जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। सूचना मिलते ही वन क्षेत्राधिकार महेंद्र गिरी ने वन कर्मी भंवर सिंह और गुरजंट सिंह को मौके पर भेजा। जहां ग्रामीण ज्योति कुमार पुत्र गेंदा सिंह के घर से घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद 10 फुट लंबे और लगभग डेढ़ कुंटल बजनी विशाल मगरमच्छ का कुशलतापूर्वक रेस्क्यू किया गया। वन क्षेत्राधिकार महेंद्र गिरी ने सभी नागरिकों से अपील की है कि बरसात के दिनों में जगह जगह मिलने वाले सांप, अजगर और मगरमच्छ आदि जानवरों के मिलने की सूचना तुरंत वन विभाग को दें जिससे कि वह उनको सुरक्षित पड़कर सके।
