👉🏿अध्यक्ष सौरभ कुमार ने विपक्षी अंकुश कुमार को 19 मतों से हराया
लक्सर रिपोर्ट राजेश गुप्ता-राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में छात्र संघ के चुनाव में अध्यक्ष समेत सभी पदों पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में किया कब्जा। अध्यक्ष सौरभ कुमार ने अपने प्रतिद्वंदी अंकुश को 19 मतों से पराजित किया,वही उपाध्यक्ष पद पर निर्विरोध साक्षी, तथा कोषाध्यक्ष पद पर खुशी ने विजय प्राप्त की। इसी प्रकार सचिव व सह सचिव और विश्वविद्यालय प्रतिनिधि के पद पर भी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने अपना परचम लहराया।मंगलवार को राजकीय महाविद्यालय लक्सर में छात्र संघ का चुनाव संपन्न कराया गया। इस मौके छात्र-छात्राओं ने अपने मतों का प्रयोग किया। इसके बाद दो बजे से मतगणना शुरू हुई। चुनाव अधिकारी डॉक्टर सीमा चौधरी ने बताया कि अध्यक्ष पद पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सौरभ कुमार ने 84 मत प्राप्त हुए तथा दूसरे नंबर पर अंकुश कुमार ने 65 मत प्राप्त किए, उपाध्यक्ष पद पर साक्षी और कोषाध्यक्ष पद पर खुशी पहले ही निर्विरोध चुन ली गई थी। सचिव पद पर त्रीशू को 87 मत व अवनीत चौहान ने 60 मत प्राप्त किए। सह सचिव संजना ने 79 विपक्षी मुस्कान ने 68 मत प्राप्त किए है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ही नंदिनी ने विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद पर 79 मत जबकि विपक्षी आकाश ने 64 अंक प्राप्त किया है। किस प्रकार सभी पदों पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में अपना वर्चस्व प्राप्त किया। चुनाव घोषणा के तुरंत बाद ही प्रोफेसर सीमा चौधरी चुनाव अधिकारी ने प्रभारी प्राचार्य डॉ सुशील कुमार भाटी की उपस्थिति में सभी विजय प्रत्याशियों को शपथ ग्रहण करवाई। इस अवसर पर डॉ प्रीति शर्मा, डॉ अवधेश कुमार उपाध्याय, डॉ रेखा नौटियाल, डॉ संदीप कुमार, डॉ गजेंद्र सिंह, डॉ विष्णु कुमार शर्मा, डॉ मीनाक्षी कश्यप, डॉ दीक्षित कुमार, डॉ रुचिका कटिहार आदि शामिल रहे।
