लक्सर- रिपोर्ट राजेश गुप्ता विधानसभा क्षेत्र खानपुर के गांव दल्लावाला से विधायक उमेश कुमार के समर्थन में युवाओं (जेन-जी) की विशाल मोटरसाइकिल रैली लक्सर विधायक कार्यालय तक निकाली गई, यह बाइक रैली क्षेत्र के विभिन्न गांवों से गुजरते हुए लक्सर स्थित विधायक के आवास पर पहुंची।जहां विधायक उमेश कुमार ने युवाओं का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।इस दौरान युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला और पूरे कार्यक्रम में जोश का माहौल बना रहा।बड़ी संख्या में युवाओं की भागीदारी के चलते यह रैली क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी रही।

विधायक के आवास पर पहुंचने के बाद युवाओं ने उनसे मुलाकात की। इस अवसर पर विधायक उमेश कुमार ने भी सभी युवाओं का आत्मीयता के साथ स्वागत किया और उनके आने पर आभार व्यक्त किया। युवाओं के प्रति अपना स्नेह व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि खानपुर क्षेत्र के जेन-जी (Gen Z) युवा आज अपने बड़े भाई से मिलने आए हैं।यह कोई रैली नहीं थी बल्कि इन युवाओं का मेरे प्रति प्यार है। इतनी बड़ी संख्या में युवा साथी मुझसे मिलने आए, इसके लिए मैं सभी का आभार प्रकट करता हूं।”
विधायक के इस बयान से उन्होंने युवाओं के साथ अपने जुड़ाव और उनके प्रति अपनापन जाहिर किया।
